Thursday, 9 July 2020

बाल कटवाने के नियम


 बाल कटवाने के नियम

  पूर्व वा उत्तर की ओर मुँह करके हजामत बनवानी चाहिए | इससे आयु की वृद्धि होती है | हजामत बनवाकर बिना नहाये रहना आयु का नाश करनेवाला है |

 (महाभारत:अनुशासन पर्व:१०८.१२८.१३९)

अपने कल्याण के इच्छुक व्यक्ती को बुधवार व शुक्रवार के अतिरिक्त अन्य दिनों में बाल नहीं कटवाने चाहिए |

सोमवार को बाल कटवाने से शिवभक्ति की हानि होती है | पुत्रवान को इस दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए | मंगलवार को बाल कटवाना मृत्यु का कारण भी हो सकता है | बुधवार को बाल, नख काटने- कटवाने से धन की प्राप्ति होती है | गुरुवार को बाल कटवाने से लक्ष्मी और मान की हानि होती है | शुक्रवार लाभ और यश की प्राप्ति करानेवाला है | शनिवार मृत्यु का कारण हो सकता है | रविवार तो सूर्यदेव का दिन है, इस दिन क्षौर कराने से धन, बुद्धि और धर्मं की क्षति होती है |

(श्री उड़िया बाबाजी के उपदेश से )

हाथ-पैर के नाख़ून नियमित रूप से काटते रहे | नख बढ़े हुए न रखे |


  
  Source-     ऋषि प्रसाद - दिसम्बर 2012